चौपारण में पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करी के नए तरीके का भंडाफोड़, चोरी की मोटरसाइकिलों से हो रही थी तस्करी

चौपारण के भगहर-अंबातरी क्षेत्र में पुलिस को शराब तस्करी के एक नए तरीके का खुलासा हुआ है. तस्कर अब चोरी की गई मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि पकड़े जाने पर उनका पता लगाना मुश्किल हो.

चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट

चौपारण(हजारीबाग). जिले के चौपारण अंतर्गत भगहर-अंबातरी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाइक पर लदी करीब 285 लीटर अवैध शराब जब्त की. इसके साथ ही मौके से अलग-अलग कंपनियों की छह मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जिनमें से पांच बाइक झारखंड और बिहार नंबर की हैं.

पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर शराब तस्कर अपनी गाड़ियां और शराब का खेप जंगल में छोड़कर भाग खड़े हुए.

पकड़े जाने से बचने के लिए चोरी की बाइकों का इस्तेमाल

पुलिस जांच में तस्करी के एक नए और शातिर हथकंडे का खुलासा हुआ है. तस्कर पुलिसिया कार्रवाई में अपनी पहचान छिपाने और पकड़े जाने से बचने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि गाड़ियों के नंबर से पुलिस उन तक न पहुंच सके. अंबातरी क्षेत्र झारखंड-बिहार सीमा से सटा हुआ दुर्गम और जंगली इलाका है, जिसकी भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर तस्कर इस तरह के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे.

5 तस्करों और 6 बाइक मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

मामले की जानकारी देते हुए चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इस धंधे में संलिप्त 5 तस्करों और जब्त की गई 6 मोटरसाइकिलों के पंजीकृत मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने और जब्त की गई चोरी की बाइकों के मूल स्रोतों का पता लगाने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: राधाष्टमी पर झुमरीतिलैया में 'प्रेरणा शाखा' ने शुरू किया 'एक घर, एक गो-गुलक' अभियान, 20 गो-गुलकों का किया वितरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >