जान जोखिम में डाल कर परीक्षा लिखने जा रहे हैं बच्चे

अधिकतर नाबालिग बच्चों को बाइक पर तीन चार लोड आते-जाते खुलेआम देखा जा रहा है.

पदमा. आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा लिखने वाले बच्चे जान जोखिम में डाल कर गाड़ी की छत पर बैठ कर आ रहे हैं. दूसरे प्रखंडों से आ रहे बच्चे लगभग 30 किमी की दूरी तय कर पहुंचते हैं. अधिकतर नाबालिग बच्चों को बाइक पर तीन चार लोड आते-जाते खुलेआम देखा जा रहा है. पर इन्हें न उन बच्चों के अभिभावक रोक रहे हैं और न ही स्थानीय प्रशासन. परीक्षा समाप्त होने के बाद बाइक पर सवार तीन-चार बच्चे तेज गति से भागते हैं. वहीं परीक्षा देकर गाड़ी की छत पर बैठ कर जाने वाले बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटना घट सकती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >