इचाक. जबरन पेड़ काटने को लेकर दरिया गांव निवासी बद्री महतो ने इचाक थाना में आवेदन दिया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बद्री महतो के आवेदन पर पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. इनमें प्रकाश कुमार मेहता (पिता जगदीश महतो), बबीता देवी (पति प्रकाश कुमार मेहता), गोलू कुमार (पिता प्रकाश कुमार मेहता), जगदीश महतो (पिता स्व बालकी महतो) एवं सरवा देवी (पति जगदीश महतो) शामिल हैं. सभी ग्राम जगड़ा के रहने वाले हैं.
क्रशर के पार्ट्स चोरी के आरोप में प्राथमिकी
इचाक. इचाक मोड़ स्थित बंद पड़े क्रशर के पार्ट्स चोरी को लेकर प्रशांत केतु (ग्राम हिसुआ, थाना हिसुआ, जिला नालंदा, बिहार निवासी) ने इचाक थाना में आवेदन दिया है. इसके आधार पर इचाक थाना में केस दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सिकंदर मेहता उर्फ कैलाश मेहता (पिता नंदकिशोर मेहता) ग्राम बरियठ, थाना इचाक, जिला हजारीबाग निवासी को मामले का आरोपी बनाया गया है.आम उत्सव सह बागवानी मेला कल
बरही. प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने बताया कि 21 जून को प्रखंड में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम टाउन हॉल में होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी व बागवानी को लेकर प्रोत्साहित करना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
