बस पलटी, पिता-पुत्री समेत कई लोग चोटिल

जीटी रोड पर दुर्घटना, कोलकाता से गया जा रही थी बस

बरकट्ठा. कोलकाता से गया (बिहार) जा रही सियाराम बस जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में पिता-पुत्री घायल हो गये. दुर्घटना गुरुवार की सुबह करीब 6.30 बजे बाराटांड़ मोड़ पर हुई. बस (बीआर02पीबी-2707) अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में ग्राम बाराचट्टी (गया) निवासी मो जावेद (30 वर्ष, पिता मो जमाल) तथा उनकी पुत्री नताशा परवीन (13 वर्ष) घायल हो गये. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने मो जावेद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. वहीं कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आयी है. दुर्घटना के बाद बस की छत पर बॉक्स में रखी प्रतिबंधित मांगुर मछली सड़क पर बिखर गयी. जिसे स्थानीय ग्रामीण और राहगीर उठा ले गयेे.

वाहन पलटा, चालक चोटिल

टाटीझरिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत होलंग अरघवा नदी पुल के पास गुरुवार को मुक्तेश्वरी बस (जेएच02वाइ-6065) और एक अन्य वाहन (जेएच01इक्यू-9503) के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में दूसरा वाहन पलट गया. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. चालक दिनेश कुमार के दाहिने हाथ में चोट लगी है. वहीं बस के चालक को भी हल्की चोट है. जानकारी के अनुसार दूसरा वाहन विष्णुगढ़ से हजारीबाग की ओर जा रहा था. इसी बीच सड़क किनारे लगा फ्लैक्स गाड़ी के शीशे पर आ गया. जिसके कारण वाहन विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा कर पलट गया. इस घटना में बस का शीशा भी टूट गया. वहीं दुर्घटना के बाद जाम लग गया. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एएसआइ सोनाराम हेंब्रम, टिंकू सिंह ने मौके पर पहुंच कर सड़क से पलटे वाहन को हटाया. उसके बाद आवागमन चालू हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >