हजारीबाग दरिंदगी मामले में छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, सरकार पर बरसीं अन्नपूर्णा देवी

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ के कोसुम्भा में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के छह दिन बाद भी आरोपी फरार हैं. इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई वांछित सफलता नहीं मिल पाई है. झारखंड के नेताओं का गांव का दौरा जारी है. रविवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी वहां गई हुई थीं. उन्होंने भी अन्य नेताओं की तरह हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. गिरफ्तारी न होने पर भाजपा ने हजारीबाग बंद का ऐलान किया है. इलाके में तनाव अब भी बना हुआ है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड से विनय पाठक की रिपोर्ट

Hazaribagh Crime News: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कोसुंभा गांव में 12 साल की नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस छह दिन बाद भी खाली हाथ नजर आ रही है. गांव में पीड़ित परिवार के यहां सूबे के नेताओं और मंत्रियों का आना-जाना और बयानबाजी जारी है. भाजपा ने सोमवार को हजारीबाग बंद रखने का ऐलान भी किया है. इस बीच रविवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी कोसुंभा गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कीं. उनके साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधमंडल भी कोसुंभा गांव गया हुआ था.

दोषियों को जल्द सजा मिले: अन्नपूर्णा देवी

रविवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया. मंत्री ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चेतावनी हैं और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए.

हेमंत सरकार पर तीखा हमला

अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का मौन उसकी संवेदनहीनता को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ कागजों पर नारी सम्मान की बात करती है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई.

प्रशासन पर गंभीर आरोप

केंद्रीय मंत्री ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अवैध खनन जैसे कोयला, बालू और पत्थर की लूट को संरक्षण देने में व्यस्त है. अफसरों के पास ट्रकों की गिनती के लिए समय है, लेकिन एक गरीब नाबालिग के साथ हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए गंभीरता नहीं दिख रही. इस बयान ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बहस छेड़ दी है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में शिक्षकों ने लगाई दौड़, बनाई पेंटिंग और फिर निबंध भी लिखा, मिला पुरस्कार

भाजपा का अल्टीमेटम और बंद का ऐलान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा दिया गया रविवार तक का अल्टीमेटम भी पूरा हो गया है. पार्टी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सोमवार से हजारीबाग बंद का आह्वान किया जाएगा. अब इस मुद्दे पर सियासत और गरमाने के आसार हैं.

इसे भी पढ़ें: सात महीने से पाई-पाई को तरस रहे हजारीबाग के 447 सहायक आचार्य, नियुक्ति के बाद से नहीं मिल रहा वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >