हजारीबाग. शहर के खजांची तालाब में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. उसके साथ नहा रहा दूसरा युवक किसी तरह तालाब से बाहर निकल आया. कानी बाजार निवासी राज सिंह ने बताया कि वह न्यू एरिया निवासी कमांडो वर्मा के साथ तालाब में नहाने उतरा था. इसी दौरान कमांडो गहरे पानी में डूबने लगा. उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह खुद भी डूबने लगा. इसके बाद किसी तरह बाहर निकलकर आसपास के लोगों से मदद मांगी. घटना के बाद स्थानीय लोग करीब दो घंटे तक तालाब में युवक की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है. स्थानीय लोगों ने भी काफी मशक्कत की, लेकिन युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका.
तालाब में नहाने के दौरान डूबा युवक
तलाश में जुटे गोताखोर
