बरकट्ठा: बिरहोर समुदाय ने श्रमदान से खुद बनाई सड़क, धरहरा के बिरहोर टंडा को मुख्य सड़क से जोड़ा

बरकट्ठा के धरहरा में बिरहोर समुदाय ने मानव विकास संस्था की मदद से श्रमदान कर सड़क बनाई। इससे ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

बरकट्ठा: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम धरहरा स्थित बिरहोर टंडा में मानव विकास संस्था के पहल पर बिरहोर समुदाय के लोगों द्वारा श्रमदान कर सड़क बनाया गया. संस्था सचिव बीरबल प्रसाद के प्रेरणादायी प्रयासों से समुदाय के लोगों ने आपसी सहयोग और सामूहिक श्रम के माध्यम से स्वयं एक रास्ते का निर्माण किया, जो उनके बिरहोर टंडा को मुख्य पक्की सड़क से जोड़ता है.

इस पहल से बिरहोर परिवारों के आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने में मदद मिलेगी. बिरहोर समुदाय के लोगों द्वारा किये गये श्रम और योगदान के सम्मान में मानव विकास संस्था की ओर से प्रत्येक परिवार को कपड़ों का एक-एक बोरा प्रदान किया गया. जिसमें विभिन्न प्रकार के उपयोगी कपड़े थे, इस सहयोग के लिए गूंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

बीरबल प्रसाद ने कहा कि लंबे समय से यह धारणा बनी हुई थी कि बिरहोर समुदाय सामूहिक रूप से अपने विकास के लिए पहल नहीं करता, लेकिन मानव विकास द्वारा निरंतर संवाद, विश्वास निर्माण और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप यह पहल संभव हो सकी.

इस सामूहिक प्रयास ने यह साबित कर दिया कि यदि समुदाय को उचित प्रेरणा, सहयोग और अवसर मिले, तो वह स्वयं अपने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >