सरकारी योजनाओं से जुड़ेंगे बिरहोर परिवार, धरहरा में जागरूकता शिविर लगाकर प्रशासन ने सुनी समस्याएं

बरकट्ठा की बिरहोर कॉलोनी में प्रशासन ने विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आश्वासन दिया।

बरकट्ठा: धरहरा स्थित बिरहोर कॉलोनी में कमजोर जनजातीय समूह के समग्र विकास, सशक्तीकरण और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मियों ने बिरहोर परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया.

मौके पर बीडीओ सुमन कुमार सौरभ ने बिरहोर टोला का निरीक्षण किया. उन्होंने शिविर में मौजूद बिरहोर परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली. बीडीओ ने संबंधित विभाग के कर्मियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी भी दी.

कार्यक्रम में मुखिया मुन्नी देवी, पंचायत सचिव सिकंदर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार शर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर, जनसेवक मिंटू रजक, मो इम्तियाज, संतोष यादव, मुकेश दास, मनोज कुमार, वार्ड सदस्य अर्जुन दास, रोजगार सेवक दीपक कुमार, बीएफटी महेंद्र टुडू, सहिया, जल सहिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और बिरहोर परिवार के लोग मौजूद रहे.

प्रशासन की ओर से कहा गया कि कमजोर जनजातीय समूह के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >