बरकट्ठा. बेलकप्पी पंचायत के ग्राम सिमराटांड़ में लंबे समय से जर्जर पड़ी मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है. सड़क खराब होने के कारण टोलावासियों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी. ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पंचायत की मुखिया ललिता देवी ने सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया.
पंचायत की हर मुख्य सड़क पक्की करने का लक्ष्य
मुखिया ललिता देवी ने कहा कि उनका लक्ष्य पंचायत की हर मुख्य सड़क और गली को पक्का करना है. पंचायत का चहुंमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.
मौके पर झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडेय, रवि गोस्वामी, रणजीत तिवारी, सुरेंद्र साव, संजय भुइया, स्वरूप पांडेय, भागीरथ साव, नंदलाल साव, नरेश ठाकुर, नकुल तुरी, गुलाबी नायक, विशुनधारी नायक, धनेश्वर साव, ज्ञानदीप पांडेय, राहुल पांडेय, महेश भुइयां, मोहन भुइयां, रणजीत पांडेय, छोटन पांडेय, सनीचर भुइयां, बद्री भुइयां, कमल तिवारी, अजीत साव, भोला भुइयां, शिवशंकर साव, खेदु भुइयां, दिनेश साव, अर्जुन साव समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
