युवा कांग्रेस का नेता बनो, नेता चुनो कार्यक्रम शुरू

बड़कागांव समाधान भवन में कार्यक्रम

बड़कागांव. समाधान भवन में कांग्रेस पार्टी के बड़कागांव विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष तारीक उर्फ बाबर हुसैन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस का नेता बना, नेता चुनो कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ. मुख्य अतिथि जिला चुनाव प्रभारी नरेंद्र यादव थे. उन्होंने कहा कि यह युवा कांग्रेस से जुड़ने का सुनहरा अवसर है. इसीलिए इस कार्यक्रम का नाम नेता बनो, चुनो रखा गया है. जिसके तहत 27 जून से चार जुलाई तक युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं. आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गयी है. मौके पर प्रभु राम, सुरेश प्रसाद दांगी, बबलू कुमार, मोइनुद्दीन, छोटे खान, लालू यादव, सतीश कुमार दास, सुरेश चौधरी, शमशेर आलम, आनंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

फरार नाबालिग धनबाद स्टेशन से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चौपारण. थाना क्षेत्र के नगवां निवासी अनीश कुमार सिंह को धनबाद रेलवे स्टेशन से धनबाद रेलवे पुलिस ने 24 जून को नाबालिग लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया. मामले में नाबालिग की मां ने चौपारण थाना में मामला दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने अनीश पर नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगाने का आरोप लगाया था. धनबाद से बरामद अनीश व नाबालिग को चौपारण थाना लाया गया है. जानकारी के अनुसार 22 जून को नाबालिग घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी. जब देर शाम तक नहीं लौटी, तो परिजन उसकी तलाश में जुटे. इसी क्रम में पता चला कि अनीश उक्त नाबालिग को लेकर फरार हो गया है. फरार होने के पूर्व अनीश ने अपने फेसबुक में नाबालिग का स्टेटस भी लगाया था. वहीं नाबालिग अपने घर से पांच हजार रुपये लेकर भागी थी. आरोप है कि जब नाबालिग के परिजन अनीश के परिजन से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंचे, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. पुलिस अनीश के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुटी है. थाना प्रभारी ने बताया कि 26 जून को नाबालिग का 164 का बयान कोर्ट में होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >