बरकट्ठा में खुदरा खाद्य विक्रेता संघ गठन को लेकर हुई बैठक, राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष और अजय यादव चुने गए सचिव

बरकट्ठा में खुदरा खाद्य विक्रेता संघ का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष और अजय यादव सचिव चुने गए। खाद की कीमतों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पेंसरा में खुदरा खाद्य विक्रेताओं की बैठक सुधीर कुमार के आवास पर हुई. अध्यक्षता कालीचरण प्रसाद ने की संचालन सुखदेव प्रसाद ने किया. मौके पर खुदरा खाद्य विक्रेता संघ प्रखंड कमिटी की गठन की गई.

सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव अजय यादव, कोषाध्यक्ष सुधीर प्रसाद का चयन किया गया. बैठक में यूरिया खाद्य और डीएपी में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य में डिस्ट्रिब्यूटर द्वारा दुकानदारों को नहीं देने पर चर्चा हुई.

उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी मूल्य से खाद्य नहीं बेच पाएंगे, जिसको लेकर सोमवार को संघ के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी बरकट्ठा को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर बैठक में बिमलेश कुमार, भीम मंडल, राजेंद्र गुप्ता, प्रेम कुमार चौधरी, रामचंद्र प्रसाद, लीलधारी प्रसाद, नरेश मंडल, अरुण प्रसाद, संजय प्रसाद, नसीम अंसारी, रितेश चौधरी, गणेश कुमार के अलावे प्रखंड के खाद्य विक्रेता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >