मतदाता सूची में नाम चढ़ाने का काम आज से शुरू

बरही एसडीओ जोहन टूडू ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार करने का कार्य 25 जुलाई से शुरू हो रहा है.

बरही.

बरही एसडीओ जोहन टूडू ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार करने का कार्य 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. यह कार्य नौ अगस्त तक चलेगा. मतदाता सूची का प्रारूप 25 जुलाई को हर बूथ पर प्रकाशित किया जाएगा. मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए मतदाता को प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 व नाम सुधारने के लिए प्रपत्र-8 भरना होगा. इसके अलावा वोटर आईडी कार्ड खो गया हो तो नया बनवाने के लिए भी प्रपत्र-8 ही भरना होगा. जिस युवक युवतियों का उम्र 18 वर्ष हो गई है या एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष हो जाएगी वे भी प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है. उन्हें आवेदन के साथ आयु का प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण देना होगा. आवेदन प्रपत्र बीएलओ के पास मिलेगा. सभी बीएलओ को प्रपत्र 6, 7 व प्रपत्र 8 उपलब्ध करा दिया गया है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त 2024 को किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >