ओबीसी कांग्रेस का बरही विधानसभा स्तरीय महापंचायत आज

ओबीसी कांग्रेस का बरही विधानसभा स्तरीय ओबीसी महापंचायत छह अगस्त की सुबह 11 बजे बरही नगर भवन में आयोजित की जायेगी.

बरही.

ओबीसी कांग्रेस का बरही विधानसभा स्तरीय ओबीसी महापंचायत छह अगस्त की सुबह 11 बजे बरही नगर भवन में आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, बड़का गांव विधायक अम्बा प्रसाद, ओबिसी कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व मंत्री व पिछड़ा आयोग के सदस्य केशव महतो कमलेश होंगे. सम्मेलन ओबीसी वर्ग को जागृत करने और संगठित कर कांग्रेस के साथ जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है. बरही में प्रेस सम्मेलन आयोजित कर ओबीसी कांग्रेस के झारखंड प्रदेश समन्यवक सुरजीत नागवाला व जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने दी. मौके पर बरही प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष इक़बाल रज़ा, उदय केसरी, छट्ठू यादव, सुनील साहू, मुखिया मनोज कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >