हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बंडासिंघा स्थित इचाक-खैरा मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा घुमावदार रास्ते पर हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
दुर्घटना में ग्राम लगनवा शिलाडीह निवासी तूफान मल्हार (25) और छोटू मल्हार (23) गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया.
स्थानीय लोगों के अनुसार, घुमावदार सड़क पर तेज गति से वाहन चलाना हादसे का कारण बना. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.
