चाइल्ड सेफ्टी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरकंनगांगों में चाइल्ड सेफ्टी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया.

बरकट्ठा. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरकंनगांगों में चाइल्ड सेफ्टी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी किशोर किशोरियों को बीटीटी बसंती देवी एवं प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह के द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. जिसमें मुख्य रूप से मौखिक हिंसा, मानसिक हिंसा. शारीरिक हिंसा और यौनिक हिंसा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी . साथ ही एक और महत्वपूर्ण विषय इंटरनेट और सोशल मीडिया के लाभ एव उनके दुष्प्रभाव को लेकर जानकारी देकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम में उमेश पासवान, संजय प्रसाद, सुनीता देवी, चंदन मोदी, सकलदेव यादव समेत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. कांग्रेस की बैठक, कमेटी विस्तार पर चर्चा कटकमसांडी. कटकमसांडी में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बैठक हुई. अध्यक्षता ओबीसी जिलाध्यक्ष अजय प्रजापति ने की. कार्यक्रम का संचालन कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति ने किया. कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया. प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने एवं आम जनता से जुड़ने की अपील की. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. पार्टी की रणनीतियों, सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन विस्तार, युवा एवं सामाजिक वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मो निसार खान, अजीत यादव, विनोद कुमार यादव, विनोद कुमार कुशवाहा, अशोक राम, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार दास, मो बाबर अंसारी, रियाजुद्दीन हाशमी, अशोक महतो, धीरज कुमार, पन्नू कुशवाहा, गिरधारी प्रसाद, अशोक कुशवाहा, राजेश कुमार, तुलसी महतो, बेनी महतो, अजय रंजन, रंजीत यादव, मो रब्बानी सहित अन्य कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >