टाटीझरिया. पुलिस ने भराजो के 21 वर्षीय मुकेश कुमार (पिता सिकंदर महतो) को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि मुकेश कुमार को टाटीझरिया थाना कांड संख्या 23/25 में गिरफ्तार किया गया है. ज्ञात हो कि भराजो गांव में 18 जून 2025 को 22 वर्षीय संजू कुमारी (पति मुकेश कुमार) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर टाटीझरिया थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था. तब से सभी आरोपी फरार चल रहे थे. गिरफ्तार मुकेश कुमार मृतका संजू कुमारी का पति है.
मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल
बरकट्ठा. चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चौबे में बुधवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में करिमा खातून (48 वर्ष, पति अब्दुल कादिर), उसके पुत्र अब्दुल हसन (24 वर्ष) तथा अब्दुल रक़ीब (18 वर्ष) शामिल हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अब्दुल हसन एवं अब्दुल रकीब को सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
