महिला का शव मिला

बुधवार से थी लापता

टाटीझरिया. पुलिस ने घुघुलिया कब्रिस्तान के पास से गुरुवार की शाम एक महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान अमना खातून (50 वर्ष, पति मो कुसुद अंसारी), घुघुलिया निवासी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार महिला बुधवार को घर से निकली थी. उसके पति ने गुरुवार को टाटीझरिया थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. थाना के एसआइ पवन कुमार जांच में जुटे थे. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के महज एक घंटे के बाद पुलिस को महिला का शव घुघुलिया कब्रिस्तान के पास होने की सूचना मिली. पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है.

दहेज प्रताड़ना व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

बरही. मो हकीम ने अपने दामाद मो तनवीर समेत चार लोगों के विरुद्ध बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप लगाया है कि दामाद मो तनवीर व ससुराल पक्ष के लोगों ने आठ जुलाई को उनकी बेटी फरहत बानो को मारपीट कर घायल कर दिया अौर उसे फांसी के फंदे में लटका रहे थे. लेकिन उसी समय गांव के लोगों की नजर पड़ गयी अौर उनलोगों ने फरहत को बचाया. मो हकीम ने यह भी आरोप लगाया है की शादी के बाद से ही दामाद व ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए फरहत को प्रताड़ित व मारपीट करते रहे हैं. उधर, मो तनवीर ने आरोप को निराधार बताया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >