बिरहोर टांडा में अगस्त के पहले शनिवार को लगेगा विशेष बहुउद्देशीय शिविर

हजारीबाग के बिरहोर टांडा में अगस्त के पहले शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर लगेगा. डीसी हेमंत सती ने निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया.

हजारीबागः कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टांडा, कंडसार में अगस्त माह के पहले शनिवार को विशेष बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा. जिसमें बैंक खाता अपडेट, आधार सुधार, राशन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मंईयां सम्मान योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा. इसकी घोषणा जिला डीसी हेमंत सती ने गुरुवार को बिरहोर टांडा के निरीक्षण के दौरान की.

विशेष शिविर में योजनाओं का मिलेगा लाभ

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बिरहोर समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. महिलाओं ने राशन, पेंशन निकासी, आंगनबाड़ी संचालन और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं. कई घरों में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की शिकायत मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया. ग्रामीणों की खेती योग्य भूमि की मांग पर उपायुक्त ने सामुदायिक वन पट्टा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया.

विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने नव प्राथमिक विद्यालय, बिरहोर टांडा का निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई और उपस्थिति की समीक्षा की. बिना ड्रेस पहुंचे बच्चों की स्वच्छता पर ध्यान देने और शिक्षण सामग्री का नियमित उपयोग करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कंडसार का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता और चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की गई अनुपस्थित सीएचओ को नियमित रूप से ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >