उत्तरी शिवपुरी दुर्गा पूजा समिति का गठन, वीरेंद्र बने अध्यक्ष

पेलावल दक्षिणी पंचायत के उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक हुई.

कटकमसांडी.

पेलावल दक्षिणी पंचायत के उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता मिथलेश सिंह ने की. दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरू, उपाध्यक्ष विष्णुदत्त पांडेय, सचिव धीरज कुमार, उप सचिव राजेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष सीताराम सिंह, उप कोषाध्यक्ष विक्की को बनाया गया. संयाजक सुनील सिंह व उप संयोजक गोविंद कुमार को चुना गया. इसके अलावा फणीन्द्र गुप्ता, मिथलेश कुमार सिन्हा, प्रबल प्रताप, राजीव रंजन, पंकज सिंह को संरक्षक बनाया गया. आचार्य में विजय पांडे, पुजारी कार्तिक कुमार, सीमा देवी पूजा प्रभारी, अजित गुप्ता, समीर सिन्हा, राकेश कुमार का चयन हुआ. बैठक में कैलाश राम, गौरी शंकर सिन्हा, पवन वर्मा, राहुल सिंह, सुदामा कुमार, सुबोध कुमार, हर्ष कुमार, मदन सिंह, पवन गिरि, राजेंद्र साव, रामसेवक कुशवाहा समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >