मवेशी लदा वाहन पलटा, चालक की मौत

चौपारण. प्रखंड के चतरा रोड स्थित बेढना बारा के पास मवेशी से लदा 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में चालक मनीष कुमार की मौत हो गयी. वहीं तीन मवेशियों की भी मौत हो गयी. इसके अलावा वाहन पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गये. घायलों में नीतीश कुमार (14) गौतम कुमार (23) शामिल […]

चौपारण. प्रखंड के चतरा रोड स्थित बेढना बारा के पास मवेशी से लदा 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में चालक मनीष कुमार की मौत हो गयी. वहीं तीन मवेशियों की भी मौत हो गयी. इसके अलावा वाहन पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गये. घायलों में नीतीश कुमार (14) गौतम कुमार (23) शामिल हैं. दोनों हाजीपुर के रहनेवाले हैं. बताया जाता है चालक वैशाली से दुधारू मवेशियों को लेकर इटखोरी की ओर से रांची जा रहा था. इसी दौरान वाहन बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. वहीं घायलों को सामुदायिक अस्पताल में भरती किया गया, जहां से इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया.
आम लदा वाहन पलटा, दो घायल
बरही. जीटी रोड पंच माधव के पास आम लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें वाहन चालक सरफराज व महताब घायल हो गये. दोनों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. घायल चालकों ने बताया कि वहन में तीन टन आम लदा था, जिसे आसनसोल से पटना ले जाया जा रहा था. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने आम,मोबाइल व 35 सौ रुपये लूट लिये. उधर, ग्रामीणों ने लूटपाट की घटना को बेबुनियाद बताया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
बड़कागांव. हजारीबाग-बड़कागांव पथ पर बुढ़ना घाटी में अनियंत्रित होने से एनटीपीसी का सामान ले जा रहा ट्रेलर (सीजी-07ए जेड-8873) खाई में गिर गया. हादसे में चालक व उप-चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >