बिजली नहीं मिली, तो आंदोलन

हजारीबाग : बिजली की अनियमित आपूर्ति के विरोध में आदर्श युवा संगठन ने विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया व तालाबंदी की. वहीं संगठन ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की. कहा कि यदि 10 जून से बिजली की आपू्र्ति नियमित नहीं हुई, तो संगठन सड़क जाम होगा और उग्र आंदोलन होगा. रूपेश कुमार […]

हजारीबाग : बिजली की अनियमित आपूर्ति के विरोध में आदर्श युवा संगठन ने विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया व तालाबंदी की. वहीं संगठन ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की. कहा कि यदि 10 जून से बिजली की आपू्र्ति नियमित नहीं हुई, तो संगठन सड़क जाम होगा और उग्र आंदोलन होगा. रूपेश कुमार ने कहा कि इचाक मोड़ से देवकुली तक नयी सडक बनने से बिजली पोल की ऊंचाई कम हो गयी है. 11 हजार के तार काफी नीचे झुका हुआ है.

वहीं फुरुका, कतियातपुर छबेलवा में पोल टूटा है. शाम छह से रात नौ बजे तक नियमित बिजली नहीं रहती है. बिजली की लचर व्यवस्था से छात्र, व्यवसायी एवं ग्रामीण परेशान हैं. बिजली विभाग के आश्वासन के बाद संगठन के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया. मौके पर कुलदीप कुमार, सुशील सोनी, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, शुभम कुमार, उदय मेहता, सूरज कुमार, नीतीश कुमार, विवेक वाल्मिकी, आशीष कुमार, सतीश वैद्य, मुन्ना कुमार, गुड्डू, गुलशन, कुलेश्वर, मुकेश कुमार व शशि कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >