रिजल्ट. संत जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों का अव्वल प्रदर्शन
हजारीबाग : सीबीएसइ 12वीं बोर्ड-2017 में संत जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थी विज्ञान और कला संकाय में जिला टॉपर बने. विज्ञान में निखिल ज्योति को 95 प्रतिशत, जबकि कला संकाय में अमन कुमार को 96.2 प्रतिशत अंक आया. दोनों जिला टॉपर रहे. वाणिज्य में ईशान भंडारी 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बना. विज्ञान संकाय में टॉप टेन विद्यार्थी निखिल ज्योति 95 प्रतिशत, दीपशिखा कुमारी 93.4 प्रतिशत, सोनल 93 प्रतिशत, हरषी बराय 92.6, श्रृष्टि शाक्या, 91 प्रतिशत, आदर्श आयुष्मान झा 90.8 प्रतिशत, मनीष अग्रवाल 90.8 प्रतिशत, सहिस्ता शरीफ 90.6 प्रतिशत, अंकित कुमारी 90.4 प्रतिशत, कृतिका सिन्हा 90.4 प्रतिशत, शिवेंद्र 90.2 ने प्रतिशत अंक प्राप्त किया.
वाणिज्य में विद्यालय टॉप टेन ईशान भंडारी 96 प्रतिशत, सेजल जैन 94.2 प्रतिशत, सम्यक जैन 94 प्रतिशत, राजनंदनी 93 प्रतिशत, अनंत जैन 92.2 प्रतिशत, सहेज कौर 91.6 प्रतिशत, तौसिफ हुसैन 91.6 प्रतिशत, पीयूष जैन 91.2 प्रतिशत, अभिनव आनंद ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया.
कला में अमन को 96.2 व स्नेहा को 92.2 प्रतिशत अंक:
विद्यालय के प्राचार्य फादर रौशनर खलखो ने बताया कि विज्ञान संकाय में 214 विद्यार्थी, वाणिज्य में 123 विद्यार्थी और कला में 65 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. स्कूल का रजिल्ट 77.68 प्रतिशत रहा. स्कूल के विद्यार्थी का विषयवार अंगरेजी में 75.12 प्रतिशत, हिंदी में 83.54 प्रतिशत, अर्थशास्त्र में 61.78 प्रतिशत, गणित में 56.29 प्रतिशत, भौतिकी में 76.06 प्रतिशत, रसायन में 67.26 प्रतिशत, जीव विज्ञान में 83.79 प्रतिशत, इतिहास में 79.11 प्रतिशत, भूगोल में 78.76 प्रतिशत, कंप्यूटर साइंस में 81.38 प्रतिशत, एकाउंटेंसी 68.53 प्रतिशत और बिजनेस स्टडीज में 77.06 प्रतिशत अंक रहा. प्राचार्य ने बताया कि 95 प्रतिशत से ऊपर विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों ने अंक लाया.
टॉपर निखिल बनना चाहती है डॉक्टर
हजारीबाग. जिला टॉपर संत जेवियर्स के निखिल ज्योति डॉक्टर बनना चाहती है. पिता स्व संजीव कुमार सिंह, माता रूपा सिंह, कुम्हारटोली शास्त्री नगर निवासी ज्योति सफलता के पीछे पिता की प्रेरणा को मानती है. उसने कहा कि मां ने लगन और मेहनत पढ़ाई करवायी.
