विभावि: नये कुलपति ने विनोवाभावे की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, डॉ रमेश शरण ने लिया प्रभार

हजारीबाग: विनोबाभावे विश्वविद्यालय के नये कुलपति डॉ रमेश शरण ने शुक्रवार को प्रभार लिया. कुलपति ने विभावि परिसर स्थित विनोबाभावे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, फिर कार्यालय गये. उसके बाद विज्ञान भवन, कला भवन, कौटिल्य भवन, केंद्रीय पुस्तकालय व अतिथिशाला का निरीक्षण किया. वहीं परीक्षा विभाग में परीक्षा नियंत्रक से पूरी जानकारी ली. प्रशासनिक भवन […]

हजारीबाग: विनोबाभावे विश्वविद्यालय के नये कुलपति डॉ रमेश शरण ने शुक्रवार को प्रभार लिया. कुलपति ने विभावि परिसर स्थित विनोबाभावे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, फिर कार्यालय गये. उसके बाद विज्ञान भवन, कला भवन, कौटिल्य भवन, केंद्रीय पुस्तकालय व अतिथिशाला का निरीक्षण किया. वहीं परीक्षा विभाग में परीक्षा नियंत्रक से पूरी जानकारी ली. प्रशासनिक भवन के सभी कार्यालयों में जाकर कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मियों से मिले. विवि की पूरी गतिविधियों से भी नये कुलपति अवगत हुए.
कुलपति का स्वागत: विभावि के पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने नये कुलपति डॉ रमेश शरण का स्वागत किया. कुलपति कार्यालय में ही कुलपति ने पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का परिचय ग्रहण किया. अतिथि शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी. यहां रंजीत कुमार दास, डॉ सौरभ, डॉ मिथिलेश, डॉ दीपक समेत कई शिक्षक शामिल थे.
विभागाध्यक्ष की बैठक आज: कुलपति डॉ रमेश शरण विवि के सभी संकायों अध्यक्षों और विभागाध्यक्षों के साथ 27 मई को दिन के 11 बजे कुलपति सभाकक्ष में बैठक करेंगे. दोपहर 2.30 बजे नये कुलपति का स्वागत समारोह होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >