हजारीबाग : भाजपा जिला कमेटी की बैठक सोमवार को अटल भवन में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष टुनू गोप ने की. इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित होनेवालों कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी. कार्य विस्तार योजना को लेकर महामंत्री योगेंद्र साव ने पार्टी के दिशा निर्देश को कार्यकर्ताओं को समझाया. उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सभी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए कोर टीम बनाने की जानकारी दी.
टुनू गोप ने कहा कि इसे लेकर 26 मई को बूथ स्तरीय बैठक टाउन हॉल में होगा. इसमें प्रदेश के पदाधिकारी भाग लेंगे. बैठक में राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जानकारी दी जायेगी.पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर लोगों को बताने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी जायेगी. मौके पर अनिल मिश्रा, संजीव कतरियार,रामपति राम, मरियम टुडू सहित अन्य मौजूद थे.
पुरुषोत्तम पांडेय,प्रमोद सिंह, सुनील मेहता, बद्रीनारायण सिंह, सर्वोत्तम मिश्रा, माला तिर्की, डॉ निजामुद्दीन अंसारी, राजेंद्र रवि, अनिल सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, रामकुमार मेहता, मुनेश ठाकुर समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता
