हजारीबाग : बड़कागांव से कांग्रेस विधायक निर्मला देवी व उनके पुत्र सुमित उर्फ अंकित राज ने न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सोमवार को आत्मसर्मपण कर िदया. कोर्ट ने इन्हें न्यायिक हिरासत में जेपी कारा भेज दिया. मामला बड़कागांव थाना कांड संख्या 228-16 से जुड़ा हुआ है.
इस मामले में निर्मला देवी और अंकित राज को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत को निरस्त कर दिया था. इधर, पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को दुमका जेल से प्रोडक्शन के लिए हजारीबाग लाया गया था. इन पर उरीमारी थाना में कांड संख्या – 76-17 के तहत मामला सुनवाई के लिए लंबित है. योगेंद्र साव एसडीजेएम ऋचा की अदालत में पेश हुए. इन्हें भी न्यायिक हिरासत में जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया.
योगेंद्र साव को प्रोडक्शन के लिए दुमका से 21 मई को हजारीबाग लाया गया था. इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया था.
