कर्मी बेहतर काम करें बकाया वेतन मिलेगा

नगर पर्षद सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक हजारीबाग : नगर पर्षद सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक शनिवार को हुई. बैठक में नगर निगम अध्यक्ष अंजलि कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार आदि उपस्थित थे. यूनियन के नेताओं और सफाई कर्मचारियों को रामनवमी व छठ महापर्व को देखते हुए साफ-सफाई का निर्देश दिया गया. अंजलि कुमारी ने […]

नगर पर्षद सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक

हजारीबाग : नगर पर्षद सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक शनिवार को हुई. बैठक में नगर निगम अध्यक्ष अंजलि कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार आदि उपस्थित थे. यूनियन के नेताओं और सफाई कर्मचारियों को रामनवमी व छठ महापर्व को देखते हुए साफ-सफाई का निर्देश दिया गया. अंजलि कुमारी ने कहा कि कर्मचारी इसे गंभीरता से लें. कर्मियों का बकाया वेतन भेज दिया गया है. अन्य वेतन जल्द ही अकाउंट में भेज दिये जायेंगे. रविवार को भी सफाई का निर्देश दिया गया.
संघ के सचिव चुम्मू राम ने बताया कि बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर डीसी से मिले थे. बैठक में उपाध्यक्ष आनंद देव, कमल गोप, राजेश सिन्हा, मो नसीम, राजेश खत्री, दीपरंजन, विजय चौधरी, विजय प्रसाद, बबीता वर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, मोना देवी, गजाला परवीन, अनुपम सिन्हा समेत यूनियन के नरेश राम, चुम्मू राम व सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >