कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन

आंदोलन. संसद में प्रस्तावित संशोधन बिल का किया विरोध हजारीबाग : अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के लिए संसद में लाये गये प्रस्ताव के विरोध में देश भर के अधिवक्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आये और कोर्ट कार्य का बहिष्कार किया. हजारीबाग बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता राजकुमार राजू के नेतृत्व में सिविल कोर्ट परिसर […]

आंदोलन. संसद में प्रस्तावित संशोधन बिल का किया विरोध
हजारीबाग : अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के लिए संसद में लाये गये प्रस्ताव के विरोध में देश भर के अधिवक्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आये और कोर्ट कार्य का बहिष्कार किया. हजारीबाग बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता राजकुमार राजू के नेतृत्व में सिविल कोर्ट परिसर में प्रस्तावित बिल की प्रतियां जलायी गयी और प्रदर्शन किया गया. हड़ताल के कारण कोर्ट का कार्य प्रभावित रहा. दूर-दराज से आये लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा. वहीं बार भवन में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष किशोरी मोहन वर्मा ने की. वक्ताओं ने सरकार द्वारा अधिवक्ता बिल में संशोधन प्रस्ताव का विरोध किया. कहा कि बिल पास होने से अधिवक्ताओं का अधिकार और स्वतंत्रता भंग होगी.
अधिवक्ता कानून में किसी भी तरह की छेड़छाड़ मान्य नहीं होगा. सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर पर प्रस्तावित बिल को वापस लेने की मांग की. बैठक को अधिवक्ता शशिभूषण लाल, जवाहर प्रसाद, प्रणव झा व गौतम चक्रवर्ती समेत कई वरीय एवं युवा अधिवक्ताओं ने संबोधित किया. मौके पर अधिवक्ता अजय कुमार, शंभु कुमार, महावीर प्रसाद, चंद्रनाथ भाई पटेल, मनोज शर्मा, भैया उत्तम कुमार, शैलेंद्र कुमार, कालीदास पांडेय, सुनील ठाकुर, शशिकांत ओझा, अरविंद झा, बबलू कुमार, गौरव सहाय, रंजन कुमार, संजय सिंह, शिव कुमार शिबू, प्रमोद सिंह, आफताब आलम, फनी कुमार यादव, एकराम खान, गुलामजिलानी समेत काफी संख्या में एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद थे.
बिल में क्या है
वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित बिल में बार काउंसिल के लिए चुने हुए सदस्यों की जगह सरकार द्वारा मनोनीत अधिवक्ताओं को विशेष जगह दी जायेगी. वहीं गैर-अधिवक्ताओं को भी मनोनीत करने का प्रस्ताव भी बिल के माध्यम से लाया गया है. इसके अलावा बिल में कई प्रस्ताव शामिल है, जो अधिवक्ताओं के हित में नहीं है. इन सभी का विरोध किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >