सीबीएसइ क्विज में हजारीबाग के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

हजारीबाग : डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र दीपक, सिद्धार्थ एवं अनिकेत ने पटना में आयोजित सीबीएसइ क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त कर हजारीबाग समेत पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि जोनल स्तरीय टीम में झारखंड एवं बिहार क्षेत्र के टीमों ने भाग लिया. इसमें हजारीबाग की […]

हजारीबाग : डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र दीपक, सिद्धार्थ एवं अनिकेत ने पटना में आयोजित सीबीएसइ क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त कर हजारीबाग समेत पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि जोनल स्तरीय टीम में झारखंड एवं बिहार क्षेत्र के टीमों ने भाग लिया. इसमें हजारीबाग की टीम ने प्रथम स्थान मिला. विजेता टीम 20 फरवरी को दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार व झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. निदेशिका उर्मिला सिंह एवं रांची प्रक्षेत्र के निदेशक टीपी पती व रंजन जैन ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >