दो महिलाओं से चेन छिनतई

विष्णुगढ़ व बरही की घटना

विष्णुगढ़/बरही. प्लस टू उच्च विद्यालय के सामने गुरुवार को एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर उचक्के फरार हो गये. जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ निवासी शांति देवी कपड़ा सिलाई करवाने के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय के सामने एक दुकान पर गयी थीं. वहां कपड़ा सिलाई के लिए देकर घर लौट रही थीं. इसी बीच बारिश होने लगी. वह बचाव के लिए एक दुकान के पास खड़ी हो गयीं. जहां घात लगाये दो उचक्के उनके गले से चेन झपटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गये. इसकी जानकारी विष्णुगढ़ थाना को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. इधर, बरही में बरही-गया रोड निवासी कलावती देवी के गले से सोने की चेन छीनकर दो उचक्के भाग निकले. घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की है. महिला सुबह की सैर के लिए निकली थीं. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने बरही थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार उचक्के एक बाइक पर सवार होकर आये थे. पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >