क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता : विधायक

विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व उदघाटन विष्णुगढ़ : विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने खरना गांव में विधायक मद से बननेवाले विकास कार्यो का शिलान्यास व उदघाटन किया. उन्होंने खरना गांव में बरिया तालाब में गहरीकरण (1.99 लाख), विशुन महतो के घर से तुलसी महतो के घर तक पीसीसी पथ (1.99 लाख) व ट्रांसफारमर से […]

विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व उदघाटन
विष्णुगढ़ : विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने खरना गांव में विधायक मद से बननेवाले विकास कार्यो का शिलान्यास व उदघाटन किया.
उन्होंने खरना गांव में बरिया तालाब में गहरीकरण (1.99 लाख), विशुन महतो के घर से तुलसी महतो के घर तक पीसीसी पथ (1.99 लाख) व ट्रांसफारमर से लेकर विशुन महतो के घर तक पीसीसी पथ का उदघाटन किया. विधायक श्री पटेल ने मौके पर कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड में जहां-जहां सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. उसे विधायक मद की राशि एवं अन्य मद से काम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है.
कार्यकर्ता जर्जर सड़क की सूची तैयार कर रहे हैं. सभी स्थानों पर पीसीसी पथ निर्माण होगा. मौके पर द्वारिका महतो, सुनील महतो, महादेव महतो, माधो महतो, जागो महतो, अशोक भाई पटेल, पंचम महतो, बुधन महतो, हीरामन महतो, चेतलाल महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >