तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगी प्रोन्नति

हजारीबाग : विभावि में तृतीय वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति होगी. प्रोन्नति से विभावि एवं कॉलेज के थर्ड ग्रेड के 77 उच्चतर पदों को भरा जायेगा. इसके लिए विभावि ने आवेदन निकाला है. आवेदन भरने की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित है. आवेदन प्रपत्र विभावि मुख्यालय में मिलेगा. इसके लिए लिखित परीक्षा 19 फरवरी एवम साक्षात्कार […]

हजारीबाग : विभावि में तृतीय वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति होगी. प्रोन्नति से विभावि एवं कॉलेज के थर्ड ग्रेड के 77 उच्चतर पदों को भरा जायेगा. इसके लिए विभावि ने आवेदन निकाला है. आवेदन भरने की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित है.
आवेदन प्रपत्र विभावि मुख्यालय में मिलेगा. इसके लिए लिखित परीक्षा 19 फरवरी एवम साक्षात्कार 20 फरवरी को मुख्यालय में होगा. इसमें विभावि एवं कॉलेज में कार्यरत थर्ड ग्रेड के नियमित कर्मचारी आवेदन भर सकते हैं. आवेदन वैसे कर्मचारी भी भरेंगे, जो प्राचार्य के आदेश पर उच्चचर पदों पर काम कर रहे हैं और उनकी अनुशंसा विभावि से नहीं हुई है.
इन पदों को भरा जायेगा: विभावि मुख्यालय एवम कॉलेजों में प्रशाखा पदाधिकारी, प्रधान सहायक, लेखपाल, पुस्तकालय अध्यक्ष सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष, पीटीआइ एवम स्टोनों पद को प्रोन्नति देकर भरा जायेगा. विभावि मुख्यालय में सहायक के 15 पद, प्रशाखा पदाधिकारी के लिए एक, स्टेनो के लिए एक, संत कोलंबा कॉलेज में तीन, केबी महिला कॉलेज में दो, रामगढ़ कॉलेज, जेजे कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज, आदर्श कॉलेज, केबी बेरमो कॉलेज, चतरा कॉलेज, एसएसएलएनटी कॉलेज, बीएसके कॉलेज, आरएसपी कॉलेज एवं चास कॉलेज में तीन-तीन पदों को भरा जायेगा. आरके महिला सिंदरी कॉलेज में चार-चार पद, पीकेआरएम एवं बीएससीटी कॉलेज बोकारो में पांच-पांच पदों पर प्रोन्नति की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >