राजस्थान पुलिस ने बरही से एक को किया गिरफ्तार

बरही : रसोइया धमना निवासी वीरेंद्र प्रसाद (पिता-बालेश्वर प्रसाद गुप्ता) को राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गयी. उसकी गिरफ्तारी बुधवार की रात बरही थाना के सहयोग से हुई. पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध मादक पदार्थ डोडा के अवैध कारोबार का आरोप है. पुलिस के अनुसार राजस्थान के नागौर जिला के थाना रविबंसर में मादक […]

बरही : रसोइया धमना निवासी वीरेंद्र प्रसाद (पिता-बालेश्वर प्रसाद गुप्ता) को राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गयी.
उसकी गिरफ्तारी बुधवार की रात बरही थाना के सहयोग से हुई. पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध मादक पदार्थ डोडा के अवैध कारोबार का आरोप है. पुलिस के अनुसार राजस्थान के नागौर जिला के थाना रविबंसर में मादक पदार्थ की तस्करी का मामला 30 जनवरी को दर्ज हुआ है. पुलिस ने वहां एक ट्रक से अवैध डोडा बरामद किया था. इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. उसके बयान के बाद पुलिस ने वीरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >