कटकमसांडी : कटकमसांडी के पबरा गांव में अनुज प्रसाद महतो ने पहले प्रेमिका किरण देवी की भूजाली से गला रेत कर हत्या कर दी, बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हजारीबाग सदर अस्पताल में किया गया.
ओपी प्रभारी विजय कुमार राय ने बताया कि परिजनों के फर्द बयान के बाद मामला दर्ज किया जायेगा. जानकारी के अनुसार अनुज कुमार महतो (पिता-केदार महतो) तीन माह पूर्व किरण देवी को लेकर मुंबई फरार हो गया था. कुछ दिन के बाद दोनों वापस गांव लौटे.
लौटने के बाद किरण अपने पूर्व पति राजू मेहता के साथ पबरा गांव में रहने लगी. इसी को लेकर अनुज प्रसाद आक्रोशित हो गया. एक फरवरी वह राजू मेहता के घर में घुसा और भूजाली से मार कर किरण की हत्या कर दी. बाद में उसने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
