कटकमसांडी : कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड में सरस्वती पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. विद्यार्थियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया. भक्तिमय वातावरण में मां सरस्वती का विसर्जन गुरुवार को हुआ.
यहां बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला गया. वहीं मां सरस्वती के जयकारे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया. बरगड्डा शिव मंदिर क्लब, डांड स्वर्णकार मुहल्ला, बहिमर क्लब, कटकमसांडी, इंटर कॉलेज, बिरसा मिशन इंटर कॉलेज, प्लस-टू उवि कटकमसांडी, कंडसार उवि बालिका परियोजना विद्यालय, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, पेलावल विराट क्लब समेत कई शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संस्थानों में पूजा की गयी.
विधायक एसपी से मिले : सदर विधायक मनीष जायसवाल गुरुवार को एसपी अनूप बिरथरे से मिले. विधायक ने एसपी से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा डीजे साउंड रात्रि 10 बजे बाद बजाने की रोक का मैं समर्थक हूं. लेकिन किशोर कला केंद्र पेलावल में रात्रि 9.30 बजे डीजे साउंड बजाने को लेकर पुलिस कार्रवाई का विरोध करता हूं. एसपी से इस मामले की जांच करने की मांग की. हजारीबाग. सदर प्रखंड के मोरांगी स्थित शारदा विद्या मंदिर स्कूल में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गया. गुरुवार को प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय तालाब में किया गया.
विद्यार्थी नाचते-गाते प्रतिमा के साथ तालाब पहुंचे और विसर्जन किया. हजारीबाग. मैथी इलेक्ट्रो होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल गुरुगोविंद सिंह रोड में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ दीपक कुमार समेत सभी शिक्षक व विद्यार्थी पूजा में शामिल हुए. प्राचार्य ने बताया कि एक मार्च से नया बैच प्रारंभ हो रहा है. एसटीएससी छात्रों एवं छात्राओं का निशुल्क नामांकन होगा.
