ऑटो पलटने से दो बच्चों की मौत

पदमा. पदमा से भद्रकाली मंदिर में पूजा करने जाने के दौरान अॉटो के पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों में चार वर्षीय सूरज कुमार (पिता-शिव पूजन साव, पदमा) व 11 वर्षीया अन्नु कुमारी (पिता सूरज साव, मांडर, रांची) शामिल हैं. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गये. […]

पदमा. पदमा से भद्रकाली मंदिर में पूजा करने जाने के दौरान अॉटो के पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों में चार वर्षीय सूरज कुमार (पिता-शिव पूजन साव, पदमा) व 11 वर्षीया अन्नु कुमारी (पिता सूरज साव, मांडर, रांची) शामिल हैं. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गये. सभी का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है.
गांधीजी के बताये मार्ग पर चलें
हजारीबाग. राजीव गांधी मेमोरियल ट्रस्ट कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. संस्था के सचिव मोती कुमार प्रसाद ने कहा कि गांधीजी के बताये मार्ग पर हम सभी को चलने की जरूरत है. महात्मा गांधी के विचाराधारा पर ही हमारा ट्रस्ट बनाया गया है. आज गांधीजी जीवित रहते, तो कानून का दुरुपयोग नहीं होता. मौके पर राजवंदन प्रसाद, लिबिन मिंज, को-अॉडिनेटर मो अली, कीर्ति मोहन प्रजापति, सुखदेव प्रसाद व हरि प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >