बगैर अनुमति डीजे बजाया, तो कार्रवाई

हजारीबाग. सरस्वती पूजा के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी शशिरंजन के निर्देश पर चार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है. दल का काम नगर निगम क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने होगा. वहीं यह भी जांच की जायेगी कि डीजे साउंड बजाने के लिए अनुमति ली गयी या […]

हजारीबाग. सरस्वती पूजा के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी शशिरंजन के निर्देश पर चार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है. दल का काम नगर निगम क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने होगा. वहीं यह भी जांच की जायेगी कि डीजे साउंड बजाने के लिए अनुमति ली गयी या नहीं और निर्धारित डेसिबल के अनुसार ही साउंड बजाया जा रहा है या नहीं. नियम का पालन नहीं करनेवाले क्लबों व पूजा समितियों को चिह्नित किया जायेगा.
उडनदस्ता टीम दो जोन में बंट कर जांच करेगी. पहले दल का नेतृत्व एसडीओ सदर करेंगे. टीम में पुलिस उपाधीक्षक हजारीबाग एवं सहायक अभियंता सुदर्शन सिंह, जबकि दूसरी टीम में अंचलाधिकारी सदर, थाना प्रभारी सदर पीसीआर वैन के साथ होंगे. तीसरे दल में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमुद झा, पुलिस उपाधीक्षक पीसीआर, चौथे दल में कार्यपालक पदाधिकारी नगर निगम आशीष कुमार, बीडीओ सदर, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, पीसीआर शामिल रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >