नमन विद्या स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह
हजारीबाग : नमन विद्या स्कूल में कक्षा तीन व चार के बच्चों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिये मंगलवार को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि सीसीएल चरही एरिया के महाप्रबंधक जीतेंद्र तिवारी ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.
उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी है. जीत के लिए जुनून का होना जरूरी है. आप प्रतियोगिताओं में शामिल हों, परिणाम की चिंता न करें. असफल होने पर इसे चुनौती की तरह लें.
कक्षा तीन एवं चार के बच्चों के बीच अप्रैल से सितंबर 2016 तक 15 प्रतियोगिताएं आयोजित करायी गयी थी. इनमें गणित वर्ग पहेली, हिंदी वर्ग पहेली, भारत मानचित्र, हस्तलेखन, अंगरेजी, एवं हिंदी निबंध लेख, चित्रकला, खेलकूद, तार्किक, बौद्धिक एवं प्रतीक से पहचान व अंगरेजी व्याकरण की परीक्षा ली गयी थी.
