होल्डिंग टैक्स पर तेज होगा आंदोलन

हजारीबाग, चतरा व कोडरमा जिला की हुई संयुक्त बैठक छह फरवरी को इन जिलों के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना हजारीबाग : झारखंड में सरकार के मनमाने ढंग से होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ हजारीबाग, चतरा व कोडरमा जिला में चल रहे आंदोलन से संबंधित संयुक्त बैठक सोमवार को हजारीबाग में हुई. बैठक की अध्यक्षता […]

हजारीबाग, चतरा व कोडरमा जिला की हुई संयुक्त बैठक
छह फरवरी को इन जिलों के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना
हजारीबाग : झारखंड में सरकार के मनमाने ढंग से होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ हजारीबाग, चतरा व कोडरमा जिला में चल रहे आंदोलन से संबंधित संयुक्त बैठक सोमवार को हजारीबाग में हुई. बैठक की अध्यक्षता चतरा जिला के समाजसेवी लक्ष्मी कांत शुक्ला व संचालन गणेश कुमार सीटू ने किया. वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद स्वायत संस्था है. इस पर सरकार अपना फैसला नहीं थोप सकता है. इसके कार्यों में हस्तक्षेप नहीं किया सकता है.
सरकार मनमाने तरीके से अपने चहेते कंपनियों व निजी संस्थानों को बढ़ाये टैक्स वसुलने के लिए काम दिया गया है. जब-तक सरकार इस फैसले को वापस नही लेता है, आंदोलन जारी रहेगा. धीरे-धीरे राज्य के अन्य जिलों को जोड़ कर आंदोलन को और व्यापक बनाया जायेगा. निर्णय लिया कि छह फरवरी को हजारीबाग, चतरा और कोडरमा जिला के उपायुक्त के कार्यालय के सामने धरना दिया जायेगा और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. बैठक में चतरा के साबिर हुसैन, दीपक वर्मा, धनंजय प्रजापति, नंदकिशोर ठाकुर, कोडरमा से महेश भारती, अजय झा, आरटी बसंत, उज्जवल घोष, अभिषेक गुप्ता, हजारीबाग से आतो राम मिर्धा, विपिन सिंहा, गुलाब साव, सुरेश दास, उपेंद्र मेहता, अधिवक्ता शंभु कुमार, अशरफ अली, सुबोध सोनी, बिरजू दास, प्रवील, रामचंद्र सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >