मुआवजा राशि नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया गया

बरकट्ठा. भू-रैयत संघर्ष मोरचा प्रखंड कमेटी की बैठक उत्तरी पंचायत भवन बरकट्ठा में सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता केदार साव ने की. संचालन सचिव कुंजलाल महतो ने किया. बैठक में पूर्व विधायक अमित यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष केवल प्रसाद, मुखिया गुड्डी देवी, पंसस बिरेंद्र शर्मा मौजूद थे. बैठक में जीटी रोड सिक्स लेन […]

बरकट्ठा. भू-रैयत संघर्ष मोरचा प्रखंड कमेटी की बैठक उत्तरी पंचायत भवन बरकट्ठा में सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता केदार साव ने की. संचालन सचिव कुंजलाल महतो ने किया. बैठक में पूर्व विधायक अमित यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष केवल प्रसाद, मुखिया गुड्डी देवी, पंसस बिरेंद्र शर्मा मौजूद थे. बैठक में जीटी रोड सिक्स लेन सड़क निर्माण में भू-रैयतों के मुआवजा राशि देने में बरती जा रही अनियमितता पर रोष प्रकट किया गया.
मामले को लेकर पूर्व विधायक अमित यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल हजारीबाग डीसी से मिल कर अपनी मांग रखने का निर्णय लिया है. बैठक में भू-रैयतों ने बेलकप्पी मोड़ से सूर्यकुंड होते हुए जीटी रोड और बरकट्ठा चौक से तेतरौन गांव तक बनायी जा रही पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण में अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने की शिकायत किया.
संघर्ष मोरचा ने अधिकारियों से शीघ्र मुआवजा राशि देने की मांग किया है. बैठक में सुरेंद्र पासवान, खलील अंसारी, टुकलाल नायक, अशोक गुप्ता, छोटीलाल प्रसाद, भीमसेन कुमार, सुरेश पांडेय, रोहित लाल तिवारी, महेश पासवान, भुनेश्वर ठाकुर, अनवर खलीफा, हरिलाल मांझी, छोटू मोदी समेत काफी संख्या में लोगउपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >