कटकमसांडी : प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यहां नये मतदाताओं के बीच मतदान पहचान-पत्र का वितरण किया गया. साथ ही मतदान की महत्ता की जानकारी दी गयी. प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के कटकमसांडी पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 37 एवं 38 में बीएलओ क्रमशः रीना देवी एवं रजनी देवी ने नये मतदान पत्र का वितरण मतदाताओं के बीच किया. उन्होंने बताया कि मतदान हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अंग है. सफल लोकतंत्र में मतदान अति आवश्यक है.
राष्ट्र एवं सरकार के निर्माण में आम मतदाताओं की भूमिका अहम होती है. एक जागरूक मतदाता ही देश एवं राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दे सकता है. मौके पर प्रखंड के जनप्रतिनिधि व कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
