हजारीबाग : हजारीबाग जिले के सभी 257 पंचायतों में 26 जनवरी को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया है. इसमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं गांवों के शहरीकरण करने को लेकर योजना का चयन किया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को डीडीसी राजेश पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. बताया कि झंडोत्तोलन के बाद सभी पंचायतों में ग्राम सभा होगी.
इसके लिए जिले के सभी बीडीओ को निर्देश दिये गये हैं. ग्रामसभा में 15 वर्ष के लिए योजना बनायी जायेगी. ग्रामसभा में बनी योजना की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जायेगी. राज्य सरकार रिपोर्ट भारत सरकार के नीति आयोग को भेजेगी. डीआरडीए निदेशक नारायण प्रभाकर ने कहा कि 10 फरवरी को पूरे जिले में एक से 19 आयु वर्ग के बच्चों को अलबंडाजोल की दवा खिलायी जायेगी.
