गिद्दी(हजारीबाग) : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने बुधवार को गिद्दी वाशरी प्रबंधन से वार्ता की. वार्ता में बीसीकेयू के नेताओं ने पेयजल, बिजली, समय पर एसएलपी देने, वाशरी में मैनपावर बढ़ाने, वाशरी में बेहतर कोयला आपूर्ति कराने, हाई पावर कमेटी के फैसले के तहत ठेका मजदूरों को मजदूरी देने सहित 30 सूत्री मांगों को रखा. गिद्दी वाशरी पीओ एनपी सिंह ने उनकी मांगों पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. बीसीकेयू के मजदूरों ने कहा कि प्रबंधन से साैहार्द्रपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई है.
वार्ता में प्रबंधन की ओर से डॉ एस देवधरिया, यूनियन के शंभु कुमार, परमेश्वर लोहार, तापसचंद्र कुमार, विजय गंझू, भुवनेश्वर साव, शशिधरन, बाबू राम, रंजीत सिंह, रवींद्र सिंह, कुंवर लाल, रामप्यारे, अंकित कुमार, बाली महली, जगवंती उरांव, बसंत राम, रंजीत पंडित, परमात्मा साव, पदेन उरांव, बरिया देवी, विश्वनाथ, गुजा ठाकुर, देवकी, रामलखन, रफीक, विजय उपस्थित थे.
