हजारीबाग : जिला राष्ट्रीय जनता दल व युवा राष्ट्रीय जनता दल के संयुक्त तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मंगलवार को मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने की. प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कर्पूरी ठाकुर दबे-कुचलों की आवाज थे. प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने कहा कि हमें उनके बताये मार्ग पर चलना होगा. प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक न्याय के मशाल को लेकर जो हम सब चल रहे हैं, उसे जलाने का कार्य कर्पूरी ठाकुर ने किया था.
जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने कहा आज के हालात में देश और राज्य को ठाकुरजी जैसे नेता की जरूरत है. संजर मल्लिक ने कहा कि स्व कर्पूरी ठाकुर अच्छे लीडर थे. धन्यवाद ज्ञापन युवा राजद जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया. मौके पर शमशेर आलम, अनुज तिवारी, विजय भारती, भुपेंद्र गुप्ता, संजय कुमार, मुस्ताक अंसारी, जलील अंसारी, देवी राम हेंब्रम, महादेव मुर्मू, निरंजन कुमार मेहता, रमेश टुड्डू, संतोष हांसदा, गौतम मुर्मू, आलम अंसारी, महावीर वर्मा, मो शफी व बीपी मेहता समेत कई लोग मौजूद थे.
नाई महासभा का कार्यक्रम
हजारीबाग. राष्ट्रीय नाई महासभा जिला इकाई ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया. मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता सचिव छेदी ठाकुर ने की. मौके पर वक्ताओं ने स्व कर्पूरी ठाकुर के जीवन एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला. मौके पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, बटेश्वर प्रसाद मेहता, नरेश ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, रामवृक्ष ठाकुर, बाबूलाल शर्मा, अंगेश ठाकुर, रामेश्वर राम कुशवाहा, चंद्रमोहन पटेल, रजी अहमद, रोहित प्रसाद मेहता, अनूप ठाकुर, विजय ठाकुर, निशांत, उमेश, दीपक, मनोज, राजेश, मुकेश, राम अवतार, गणेश, मंटू, अभिषेक,खुश नारायण, गोपाल, भतु, बालेश्वर, सुंदर, शंभु, भानु, किशोर, संजय, कामेश्वर, रामनरेश व विजय मेहता मौजूद थे.
