क्रिकेट मैच में विवाद, मारपीट में 18 घायल, प्राथमिकी दर्ज

चुरचू अंचल के इंस्पेक्टर मुफस्सिल थाना प्रभारी कार्रवाई कर मामले को शांत कराया हजारीबाग : क्रिकेट मैच में दो टीमों व समर्थकों के बीच विवाद के बाद सोमवार को डंडई गांव मे जम कर मारपीट हुआ. इसमें डेढ़ दर्जन से अिधक लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. […]

चुरचू अंचल के इंस्पेक्टर मुफस्सिल थाना प्रभारी कार्रवाई कर मामले को शांत कराया

हजारीबाग : क्रिकेट मैच में दो टीमों व समर्थकों के बीच विवाद के बाद सोमवार को डंडई गांव मे जम कर मारपीट हुआ. इसमें डेढ़ दर्जन से अिधक लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना सोमवार सुबह की है.

घटना की सूचना मिलते ही चुरचू अंचल के इंस्पेक्टर विजय शंकर, मुफस्सिल थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंच कर तत्काल कार्रवाई कर मामले को शांत कराया. दोनों पक्षो के 20-20 लोगों के साथ थाना प्रभारी सुमन कुमार ने शांति समिति की बैठक की. दोनों पक्ष के घायलों फर्द ब्यान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

घायलों मे खुशी परवीन, मो शमीम, वसिम अंसारी, मो इरफान, मजिद अंसारी, मो सुल्तान, मुन्ना अंसारी, वजिर मियां, मो जलील, मो अजीमुद्दीन, दूसरे पक्ष के घायलों में उदय सिंह, अमित सिंह, दलबीर सिंह, पारस सिंह, रोहित व अन्य शामिल हैं.

क्या है मामला

22 जनवरी को डंडई गांव के मैदान में क्रिकेट मैच हो रहा था. इसी क्रम में टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों के बीच विवाद हो गया. सोमवार सुबह पुन‍: विवाद हुआ और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मारपीट करने लगे. लाठी,डंडा व अन्य हथियार से एक -दूसरे पर वार कर दिया. घायल नसिरउद्दीन ने पुलिस के समक्ष ब्यान दिया. इसमें रोहित सिंह, विवेक कुमार, अंगद सिंह, जय सिंह, टुनटुन सिंह, सतलेश सिंह, पारस सिंह, राहुल सिंह, शशि सिंह, अमित सिंह समेत पंद्रह लोगों को आरोपी बनाया है.

दूसरे पक्ष के घायल उदय सिंह ने पुलिस के समक्ष ब्यान दिया. इसमें नसिरउद्दीन अंसारी, वसीम अंसारी, नयुम अंसारी, इरफान अंसारी, सुल्तान अंसारी, वजिर अंसारी, नसीम अंसारी, शमीम अंसारी, मुन्ना अंसारी, जाहिद अंसारी, सफीक अंसारी, जलील अंसारी, मो हबीबुल, मो मकसूद, अजमुद्दीन, मो इम्तियाज, क्युम अंसारी, मो अरसद अंसारी, मो युसुफ, उसमान मियां, मो सरफुदीन मो मुख्तार, सद्दाम अंसारी पर मारपीट का आरोप लगाया.

मुफस्सिल पुलिस डंडई गांव में कैंप कर रही है. पुलिस और पंचायत के जन प्रतिनिधियों की पहल पर एक बड़ी घटना टल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >