मेराल : गंगा सागर से लौट रही मां वैष्णवी ट्रैवल्स हजारीबाग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कई यात्रियों को चोट पहुंचने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना मेराल हाई स्कूल के पास हुई. बस में सवार आगरा तथा आसपास के सभी यात्री गंगा सागर स्नान कर लौट रहे थे.
बताया जा रहा है कि बस एक ट्रक को बचाने के चक्कर में गैरेज में खड़ी बोलेरो को धक्का मारते करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरी. इस दुर्घटना में दर्जनों यात्रियों को चेहरा व हाथ में चोटें आई हैं. सभी चोटिल यात्रियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर बेहोशी हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद वह ठीक-ठाक बताया जा रहा है. बस में करीब 45 यात्री सवार थे.
घायल यात्री जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है
ड्राइवर छोटू ,पिता-राहुल प्रकाश फरीदाबाद
भागवती देवी (50 वर्ष), पति-बीरबल दिवाकर आगरा
मीना देवी (52 वर्ष) ,पति- रामा दीक्षित फतेहपुर सीकरी
मौजीराम (73 वर्ष), पति- मदरिया राम आगरा
सुमित्रा देवी (60 वर्ष), पति- रामु दिवाकर आगरा
मुन्नी देवी (55 वर्ष), पति -प्रीतम सिंह आगरा
राधेश्याम कटारा (55 वर्ष), पिता -शिवचरण कटरा भरतपुर सीकरी
जय श्री (55 वर्ष), पिता- ओम प्रकाश दीक्षित फतेहपुर सीकरी
शांति देवी (70वर्ष), भरतपुर सीकरी
