दलित महिला के साथ रेप, आरोपी की पिटाई

चौपारण : हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड के पांडेयबारा पंचायत के पवई गांव में दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई़ वहीं, घटना को अंजाम देकर भाग रहे युवक की पीड़िता के पति ने पिटाई की़ घायल आरोपी संदीप यादव का रांची रेफर कर दिया गया है़ घटना 14 जनवरी की रात की है़ […]

चौपारण : हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड के पांडेयबारा पंचायत के पवई गांव में दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई़ वहीं, घटना को अंजाम देकर भाग रहे युवक की पीड़िता के पति ने पिटाई की़ घायल आरोपी संदीप यादव का रांची रेफर कर दिया गया है़ घटना 14 जनवरी की रात की है़
दूसरी ओर, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है़ पीड़िता ने कहा िक वह अपने कमरे में सोयी थी. रात तकरीबन11 बजे संदीप यादव उसके कमरे में घुस आया. उसने मेरे मुंह पर कपड़ा बांध दिया और दुष्कर्म किया़ इसके बाद वह भागने लगा, तभी मेरे पति की आंख खुल गयी. उन्होंने संदीप यादव की पिटाई कर दी़ युवक के परिजन घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >