भाजपा ने किया होल्डिंग टैक्स का विरोध

हजारीबाग : होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर नगर निगम क्षेत्र के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. भाजपा भी इस निर्णय पर विचार करने के लिए आगे आयी है. बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, उपाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, अनिल मिश्रा, महामंत्री विपिन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विगन, जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा, […]

हजारीबाग : होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर नगर निगम क्षेत्र के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. भाजपा भी इस निर्णय पर विचार करने के लिए आगे आयी है. बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, उपाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, अनिल मिश्रा, महामंत्री विपिन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विगन, जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा, अशोक कुमार यादव, नंदकुमार नंदू, ज्ञान प्रकाश, भरतभूषण, उमेश दांगी, मुक्तिनाथ महतो व विजय वर्मा समेत भाजपा का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम महापौर अंजलि कुमारी से माला और ज्ञापन सौंपा. विवेकानंद सिंह ने बताया कि हजारीबाग नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स की अप्रत्याशित बढ़ोतरी अनुचित है. इससे आम जनता में काफी रोष है. होल्डिंग टैक्स वृद्धि अविलंब निरस्त की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >