प्रेमी युगल पुलिस हिरासत में

हजारीबाग : हजारीबाग के युवक भुवनेश्वर (पिता-स्व छेदी पासवान) की दोस्ती मोबाइल के जरिये बिहार के शेखपुरा की एक लड़की से हुई. बाद में दोस्ती प्यार में बदल गया. इसके बाद युवक ने युवती को फोन कर शेखपुरा के बरबिगहा बुलाया, जहां दोनों ने शादी कर ली और बाद में हजारीबाग के हुरहुरू-पतरातू पुराना चेकपोस्ट […]

हजारीबाग : हजारीबाग के युवक भुवनेश्वर (पिता-स्व छेदी पासवान) की दोस्ती मोबाइल के जरिये बिहार के शेखपुरा की एक लड़की से हुई. बाद में दोस्ती प्यार में बदल गया. इसके बाद युवक ने युवती को फोन कर शेखपुरा के बरबिगहा बुलाया, जहां दोनों ने शादी कर ली और बाद में हजारीबाग के हुरहुरू-पतरातू पुराना चेकपोस्ट के पास किराये के मकान मे रहने लगे.
इस बीच युवती के पिता ने शेखपुरा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. मंगलवार को बड़ा बाजार टीओपी पुलिस ने दोनों को पकड़ा और थाना लेकर आयी. युवक से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि भुवनेश्वर पासवान ने डेमोटांड की एक युवती से मोबाइल की छिनतई की थी. कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ा.
वहां उसके साथ युवती भी थी. टीओपी प्रभारी नथुनी प्रसाद यादव ने बताया कि शक के आधार पर युवती से पूछताछ हुई, जब युवती ने सारी जानकारी पुलिस को दी. उस वक्त पुलिस भुवनेश्वर को लेकर थाना पहुंची. युवक से पूछताछ के बाद जब पुन: पुलिस युवती को पकड़ने उसके घर पहुंचे, तब वह फरार हो गयी थी. उसकी तलाश करते पुलिस पुराना बस स्टैंड पहुंची, तो वह कोलकत्ता भागने की तैयारी में थी. पुलिस ने उसे भी पकड़ा. पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >