हजारीबाग. झारखंड विकास मोरचा की बैठक अल्पसंख्यक मोरचा कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रयाग मेहता ने की. बैठक में अल्पसंख्यक केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में 350 प्रतिशत की वृद्धि एवं हजारीबाग कमिश्नरी को रांची स्थानांतरित करने के खिलाफ 17 जनवरी को हजारीबाग समाहरणालय के समक्ष झाविमो का एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम होगा. श्री मल्लिक ने कहा कि उपवास के माध्यम से सरकार के निर्णयों का विरोध किया जायेगा. कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे. केंद्रीय सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह मुद्दा आम लोगों से जुड़ा है.
इस निर्णय को सरकार को वापस लेना पड़ेगा. ऐसा नहीं होने पर व्यापक आंदोलन होगा. जिला से राज्य मुख्यालय तक आंदोलन होगा. मौके पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, केंद्रीय सचिव चंद्रनाथ भाई पटेल, चौधरी प्रसाद, विनोद गुरु, रमेश हेंब्रम, विमल विरुआ, विशाल वाल्मिकी, मो असलम, टिंकू खन, सदरुद्दीन, ताहिर हुसैन, मो फिरोज, मो नौशाद, अमित गुप्ता, मो शमीम व मो रशीद आदि मौजूद थे.
