दोषियों की मदद की, तो कार्रवाई: भीमसेन टुटी

हजारीबाग : शहरी व ग्रामीण इलाकों में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी भीमसेन टुटी ने थानेदारों के साथ अपराध समीक्षा की. समीक्षा बैठक में एसपी ने सभी थानेदारों को बढ़ते अपराध को रोकने का निर्देश दिया. वहीं घटनाओं का उदभेदन करने को कहा. साथ ही विभिन्न कांडों के अनुसंधान में कोताही नहीं […]

हजारीबाग : शहरी व ग्रामीण इलाकों में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी भीमसेन टुटी ने थानेदारों के साथ अपराध समीक्षा की. समीक्षा बैठक में एसपी ने सभी थानेदारों को बढ़ते अपराध को रोकने का निर्देश दिया.
वहीं घटनाओं का उदभेदन करने को कहा. साथ ही विभिन्न कांडों के अनुसंधान में कोताही नहीं बरतने का आदेश दिया है. एसपी ने कहा कि अनुसंधान के लिए तकनीक का इस्तेमाल करें. साथ ही पुलिस अधिकारियों को एसपी ने सख्त निर्देश दिया कि कांड के अनुसंधान के क्रम पुलिस पदाधिकारी दोषियों की मदद न करें. शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा लंबित मामलों का निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की की कार्रवाई का भी उन्होंने निर्देश दिया. बैठक में डीएसपी मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, डीके गुप्ता, बरही डीएसपी, बड़कागांव डीएसपी के अलावा सभी इंस्पेक्टर व सभी थानों के थानेदार शामिल हुए.
98 लोगों को बिजली कनेक्शन
इचाक. बिजली विभाग की ओर से शुक्रवार को कनेक्शन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से 98 उपभोक्ताओं ने नये कनेक्शन लेने के लिए आवेदन दिये. विभाग के एसडीओ मो साबिर अंसारी ने बताया कि शिविर में आये उपभोक्ताओं को जल्द कनेक्शन दे दिये जायेंगे. बकाया बिलवाले पुराने उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. फरवरी में भी इच्छुक उपक्ताओं को नया कनेक्शन दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >